इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और हेलीकॉप्टर शॉट के लिए फेमस महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो अपने क्रिकेट खेल के लिए तो फेमस थे ही साथ ही वो रोज रोज नए अवतार और नए नए काम करके भी चर्चा में बने रहते है। ऐसा ही अब उन्होंने नया काम किया है जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए है।

धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर महेंद्र सिंह के वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। ऐसा ही अब भी हुआ है। लगभग 2 साल बाद धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो खेत में ट्रेक्टर चलाते नजर आ रहे है। इससे पहले भी वो अलग अलग रूप में नजर आ चुका है।

इस वीडियों में धोनी ट्रेक्टर चलाकर खेत जोतते नजर आ रहे है। इससे पहले भी 2021 में वो एक वीडियो में अपनी फसल दिखाते नजर आ रहे थे। आपकों बता दें की माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान कर दिया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *