इंटरनेट डेस्क। आज से टी20 महिला वर्ल्डकप की शुरूआत होने जा रही है। इस बार की मेजबानी साउथ अफ्रीका कर रहा है। सभी टीमें इस समय साउथ अफ्रीका में है और आज वर्ल्डकप का पहला मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच रात 10ः30 बजे से पहला मुकाबला शुरू होगा।
इसके साथ ही बात करले भारत पाकिस्तान के मैच की तो इंडियन विमेंस टीम अपना पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान के साथ खेलेगी। इस मैच को लेकर सबकों इंतजार है। भारत और पाकिस्तान का मैच चाहे विमेंस को हो और चाहे मैंस का हो सबकों इंतजार रहता है।
आपकों बता दें की 10 टीमों का यह टूर्नामेंट 17 दिन तक चलेगा। इस बार 17 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमों को 5-5 के 2 अगल ग्रुपों में बांटा गया है। 26 फरवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
