इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल जारी है। लेकिन इस पहले टेस्ट में ही एक बवाल हो गया और इस बवाल का कारण एक वीडियो बना है। जिसमें रविंद्र जड़ेजा के लिए कहा जा रहा है की उन्होंने बॉल से छेड़छाड़ की है।

आपकों बता दें की नागपुर टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट्स आउट किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर जडेजा से जुड़ा एक वीडियो सामने आ रहा है जिसके बाद माइकल वॉन और टिम पेन ने जडेजा पर बॉल से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

खबरों की माने तो इस वीडियो में जो दिखया जा रहा है उसके अनुसार जडेजा गेंद फेंकने से पहले खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के पास जाते हैं और उनसे कुछ लेकर अपनी उंगलियों में लगा लेते हैं। जिसे देखने के बाद ये बवाल हुआ है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *