इंटरनेट डेस्क। तुर्की और सीरिया में आया भूकंप विनाश लेकर आया और ऐसा विनाश जो लोगों को अब भी डरा रहा है। हालात यह है की जहां से भी मलबा हटाया जाता है वहीं लाशों के ढ़ेर निकलते है। हालात यह है की अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों का अस्पतालों में इलाज जारी है।

इधर तुर्की और सीरिया में अभी भी लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है, लेकिन बर्फबारी के कारण लोगों को परेशानियों को सामाना करना पड़ रहा है। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है की 30 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो देशों के बीच की सीमा को खोला गया। बता दें की तुर्किए और आर्मेनिया की सीमा को खोला गया है।

तुर्किए के विशेष दूत सेरदार किलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 100 टन भोजन और पानी समेत सहायता के साथ पांच ट्रक अलीकन सीमा से तुर्किए पहुंचे है। रिर्पोटों की माने तो तुर्की और अर्मेनिया के बीच संबंध दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं और दोनों पड़ोसियों के बीच भूमि सीमा 1993 से बंद है। 1990 के दशक के बाद से, दोनों देशों के बीच की सीमा बंद है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *