इंटरनेट डेस्क। तुर्की और सीरिया में आया भूकंप वहां के लोगों के लिए एक ऐसा झटका है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। वहां मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक तुर्की और सीरिया में 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल है जिनका उपचार जारी है।

वहीं भूकंप पीड़ितों को लिए राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। भारत की और से भी तुर्की में लोगों को सहायता दी जा रही है। भारतीय वायुसेना का ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री लेकर सीरिया और तुर्की पहुंच चुका है। विमान से मेडिकल इक्वीपमेंट्स, जीवन रक्षक दवाइयों समेत बच्चों के लिए मिल्क पाउडर के पैकेट्स भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट से दोनों देशों के लिए 35 टन राहत सामग्री भेजी गई है। इसमें मेडिकल और खाने पीने के सामाना के अलावा स्लीपिंग मैट, जेनरेटर सेट, सोलर लैंप, कंबल आदी शामिल है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *