इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में लोगों को खाने का आटा तो मिल नहीं रहा और लोगों को भूख के मारे इधर उधर हाथ पैर मारने पड़ रहे है। इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम उठाना तो दूर की बात पाकिस्तान की जनता को महंगाई की मार के नीचे दबाती ही जा रही है। पाकिस्तान सरकार ने मिनी-बजट जारी करने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा इजाफा किया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ;आईएमएफ के चक्कर में पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि की है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम 22.20 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। इसके बाद पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान में 272 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं हाई-स्पीड डीजल की कीमत 17.20 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 280 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके साथ ही मिट्टी का तेल 12.90 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब 202.73 रुपये प्रति लीटर हो गया हैं

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *