इंटरनेट डेस्क। तुर्की में आए भीषण भूकंप में अब तक लगभग 40 हजार के आस पास लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच के एक बड़ी खबर यह है की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किये की यात्रा पर है। जबकी उनके देश के लोग उन्हें की घेरने में लगे हुए है।

आपकों बता दें की पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय सबसे खराब है और पाकिस्तान सरकार लोगों पर कर का बोझ डाल रही है। ऐसे में लोग गुस्से में है। इधर पाकिस्ता के प्रधानमंत्री की यात्रा का मकसद तुर्किये में आए भीषण भूकंप में पीड़ितों के प्रति पाकिस्तान का समर्थन प्रकट करना है।

इधर आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को अगर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जल्द ही कर्ज जारी नहीं करता है तो पाकिस्तान डिफॉल्ट हो सकता है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *