इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या दोबारा शादी करने जा रहे है। आज वो अपनी पत्नी नताशा के साथ दूसरी बार शादी कर रहे है। पांड्या ने 14 फरवरी को शादी के लिए चुना है। इससे पहले इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पांड्या राजस्थान के उदयपुर में शादी कर रहे है।
जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या और नताशा के परिवार के लोग भी उदयपुर पहुंच चुके है। एक्ट्रेस-पत्नी नताशा स्टेनकोविक और पांड्या ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। इन दोनों के एक बेटा भी है। वहीं अब शादी के तीन साल बाद हार्दिक और नताशा उदयपुर में वेलेंटाइन डे पर फिर से शादी करने जा रहे है।
चार दिन तक उदयपुर में चलने वाले वेडिंग फंक्शन के लिए हार्दिक पांड्या अपनी फैमिली के साथ पहुंचे है। हार्दिक पांड्या अपने भाई कुणाल पांड्या के साथ स्पॉट किए गए। साथ ही नताशा का परिवार भी पहुंच चुका है। शादी में शामिल होने के लिए चुनिंदा मेहमान भी यहां पहुंचे है।
