इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन 17 से 22 फरवरी के बीच किया जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है और वह यह की भारतीय टीम का एक और गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है।
जानकारी के अनुसार दिग्गज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस मैच से बाहर हो गए हैं। वे अब रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी टीम के लिए कप्तानी करेंगे। इस बता की जानकारी खुद बीसीसीआई ने एक ट्वीट करके दी है।
जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है जिसमें बताया गया है आल इंडिया सीनियर सिलेक्शन समिति ने इंडियन टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर जयदेव उनादकट को दूसरे टेस्ट से रिलीज़ किया है। आपकों बता दें की 16 फरवरी को रणजी ट्रॉफी का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। ऐसे में जयदेव उनादकट जल्द ही सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के स्क्वॉड के साथ जुड़ जाएंगे।
