इंटरनेट डेस्क। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑयरलैंड के बीच खेले गए मैच में भारत ने डकवर्थ/लुइस नियम के आधार पर आयरलैंड पर पांच रनों से जीत दर्ज कर ली। जिसके बाद टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। आपकों बता दें की साउथ अफ्रीका में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।

इधर इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना बनाए। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही भारत इस मैच को जीत पाया है। उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 87 रन की पारी खेली। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने में सफल हांसिल की।

जानकारी के अनुसार वह महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलिसा हीली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी और मैच होने बाकी है। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना बन गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *