वाराणसी गड़वाघाट, रमना। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गड़वाघाट व बनपुरवां शाखा का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय में मौजूद भारी संख्या में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगणों के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रेरणा स्रोत स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के चित्र पर माल्र्यापण तथा दीप प्रज्ज्वलन करके विद्यालय के प्रबन्धक प्रकाशध्यानानन्द जी ने कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया। तत्पश्चात् प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का परीक्षाफल 98.2 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 की तुलना में 0.4 प्रतिशत अधिक रहा। विद्यालय की गृह परीक्षा में शामिल 71.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
परीक्षाफल को चार वर्गों में देखने पर सीनियर सेकेण्डरी के विज्ञान संवर्ग में रजिया सुल्तान, हर्षिका जायसवाल, कौषल सिंह व वैष्णवी पाण्डेय ने तथा वाणिज्य वर्ग में प्रियंका, विषाखा व कृतिका वर्मा ने अपना परचम लहराया। सेकेण्डरी संवर्ग में वंषिका, आंचल व नित्या, जूनियर संवर्ग में आर्यन, निषान्त, काषिका, सृष्टि, अंकित, प्रज्ञान व जाह्नवी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया तथा प्राईमरी संवर्ग में श्रेया सिंह, प्राची, नव्या आनन्द, आदित्य व आद्विक तथा के.जी वर्ग में आर्यन सिंह, आस्था यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा बिखेरी।
परीक्षाफल वितरण समारोह में विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द जी ने उक्त प्रतिभावान छात्रों के अलावा प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रबन्धक प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि सपना जादू से हकीकत नहीं बन सकता, इसमें दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत एवं लगन की जरूरत होती है। हर दो मिनट की उपलब्धि के पीछे घंटों की मेहनत होती है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-छात्राएं अंक न देखें अपितु अपनी योग्यता पर ध्यान दें। कुछ नया सीखने का प्रयास करें, कठिन परिश्रम करें, दृढ़ निश्चयी हो। सफलता अपने आप कदम चूमेगी।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर सिंह, डाॅ. अजय कुमार चैबे ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के पाठ्यचर्या क्रिया कलाप की संक्षिप्त रूप रेखा उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। उक्त अवसर पर विद्यालय के विनोद, अतीन्द्र मंजुलता, सुनील, वी पद्यमावती, सिम्मी श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा विलायत बख्त तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री एम एस यादव ने किया ।।

