इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक बुरी खबर आई है और वो यह की टीम के कप्तान पैट कमिंस स्वेदश से वापस नहीं लौटेंगे। ऐसे में अब टीम की कप्तानी किसी और खिलाड़ी के हाथ में जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार कप्तान पैट कमिंस इंदौर में 1 मार्च से होने वाले तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। खबरें तो यह भी है की वो चौथे मैच में भी शायद ही टीम के साथ जुड़ पाएंगे। कमिंस दूसरे मैच की समाप्ति के बाद पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे और वह इस मैच के लिए नहीं लौटेंगे।

ऐसे में अब तीसरे मैच में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ इंदौर में होने वाले टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कमिंस की मां की तबीयत ठीक नहीं है और वो इसी कारण से तीसरे मैच में उपल्बध नहीं हो पाएंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *