इंटरनेट डेस्क। महिला टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका है ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर वर्ल्ड कप खिताब छटी बार अपने नाम किया है। वैसे इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड भी बन है जो हमेशा याद भी किए जाएंगे। ऐसे में आज हम ऐसे ही रिकॉर्ड की बात करने जा रहे है।

जी हा साउथ अफ्रीका 34 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ शबनम इस्माइल ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है जो आज तक कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई है। इस महिला क्रिकेटर ने इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंककर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शबनम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गेंंद फेंकी थी। इस स्टार गेंदबाज ने 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार यानि कि 128 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी। जो महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे तेज़ गेंद मानी जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *