टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए बेस्ट संयोजन लाने का तरीका ढूंढ रहे हैं। तीसरे टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपकमिंग टेस्ट में जीत की दरकार है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद टेस्ट के लिए प्रभावशाली गेंदबाजी इकाई बनाने के लिए प्रबंधन चौथे टेस्ट के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वापस लाने का प्लान बन रहा है। शमी, जो सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं और इस सीरीज में कुल 30 ओवरों में 7 विकेट लेने का दावा किया है, अहमदाबाद में महत्वपूर्ण होगा क्योंकि पिच रिवर्स स्विंग के अनुकूल होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है- मोहम्मद सिराज जिन्होंने अब तक सीरीज में 3 विकेट लिए हैं और बहुत आशाजनक नहीं रहे हैं, वे शायद चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंदौर में अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ उमेश यादव शमी के साथ नई गेंद शेयर करेंगे। हालांकि, सिराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

भारत इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से आगे है और उनकी कोशिश घर में सीरीज जीतने के क्रम को बरकरार रखने की होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया जो पहले ही डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच चुका है, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ड्रॉ करने के लिए 9 मार्च (गुरुवार) से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में अपने टेस्ट-जीतने वाले फॉर्म को जारी रखना चाहेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *