इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज के मैच खेले जा रहे है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हो चुके है। जिसमें भारत ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से आगे चल रहा है। भारत अगर चौथा टेस्ट मैच जीत जाता है तो वो ये सीरीज जीत जाएगा। चौथे मैच में विराट कोहली शतक लगाने के मामले में दो खिलाड़ियों को पीछे भी छोड़ सकते है।

इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ सकते है।

जानकारी के अनुसार इन तीनों ही क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट में 27-27 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने 107 मैचों 27 शतक लगाए है। ग्रीम स्मिथ ने 117 मैचों मैचों में शतक लगाए है। एलन बॉर्डर ने 156 मैचों में 27 शतक लगाए थे। ऐसे में अब चौथे टेस्ट में विराट शतक लगा देते है तो वो इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *