अहमदाबाद :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले बृहस्पतिवार सुबह अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पहुंचे और दोनों ने गोल्फ कार्ट (गोल्फ खिलाड़ियों को गोल्फ कोर्स ले जाने में इस्तेमाल होने वाला छोटा मोटर वाहन) में स्टेडियम का ‘लैप ऑफ ऑनर लगाया।

मोदी और अल्बानीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों क्रमश: रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी।
टेस्ट मैच देखने के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार मोदी और अल्बानीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। अल्बानीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने शहर में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की थी। वहीं, मोदी बुधवार देर रात अहमदाबाद पहुंचे थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *