इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है और वो यह की टीम के कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ समय से बिमार चल रही थी।

हालांकि कमिंस अभी टीम के साथ नहीं थे वो दो टेस्ट मैच के बाद अपनी मां के पास वापस लौट गए थे। पैट कमिंस की मां के निधन पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट ने दुख व्यक्त किया और एक ट्वीट में लिखा कि ;मारिया कमिंस के रातोंरात निधन से हमें गहरा दुख हुआ है।

वहीं बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर दुख जताया है और लिखा है की पेट कमिंस की मां के निधन पर दुख व्यक्त करते है और इस मुश्किल समय में हम उनके और परिवार के लिए प्रार्थना करते है। जानकारी के अनुसार कमिंस ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनकी मां को 2005 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। वह हाल के कुछ हफ्तों में गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *