इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का अंतिम टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। लेकिन इस बीच खबर ये है की ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस वनडे सीरीज में भी शायद ही खेलते नजर आएंगे।

जी हा खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस की मां का आज निधन हो गया है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है की वो शायद ही अब वनडे सीरीज के लिए वापस लौटेंगे। 18 मार्च से ही दोनों टीमों के बीच वनडे मैच की सीरीज शुरू होगी। हालांकि अब टीम में बदलाव हो सकता है। वहीं पैट कमिंस की मां के निधन पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट ने दुख व्यक्त किया है।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की घोषित टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, सीन एबॉट, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पाए ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, जोश इंगलिस, मारनस लाबुशेन

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *