इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के अब तक 3 मैच खेले जा चुके है। इसके बाद 17 मार्च से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच दोनों टीमों के बीच 17 मार्च को होगा।

लेकिन पहले मैच के पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है और वो यह की टीम का तेजगेंदबाज झाय रिचर्डसन वनडे सीरीज से बाहर हो गए है। जानकारी के अनुसार झाय रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग की समस्या है। ऐसे में वो इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

वैसे आपकों बता दें की भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम के कम से कम पांच से ज्यादा खिलाड़ी अब तक चोट के कारण वापस विदेश लौट गए है। इधर झाय रिचर्डसन अब आईपीएल में भी नहीं खेल सकेंगे। वो आईपीएल में मुंबई इंडियय की और से खेलने वाले थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *