इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। इस लीग का इंतजार लोगों को काफी लंबे समय से था। जो अब कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। लेकिन लीग के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। अब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन सीजन से बाहर हो गए हैं।

इसके पहले बुमराह टीम से बाहर हो चुके है। बताया जा रहा है कि रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग की समस्या है। खबरों की माने तो यह तय था की ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ना था, लेकिन चोट के कारण वह नहीं जुड़ पाए हैं।

इतना ही नहीं आपकों यह भी बता दे की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानें वाले वनडे सीरीज से भी वह बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से दोनों टीमां के बीच होने जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *