पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नजम सेठी ने कहा है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म तब तक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने रहेंगे, जब तक कि वह खुद कप्तान का पद छोड़ने का फैसला नहीं करते।

सरफराज अहमद को राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में बर्खास्त किए जाने के बाद 28 वर्षीय बाबर आज़म को तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

हालांकि, बाबर अफगानिस्तान के खिलाफ अपकमिंग तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। सीरीज की शुरुआत 25 मार्च से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगी । शादाब खान को बाबर की अनुपस्थिति में स्टैंड-इन कप्तान के रूप में नामित किया गया है।

सेठी ने कहा-“कोई खतरा नहीं है। हमारे स्थापित कप्तान बाबर तब तक हमारी राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने रहेंगे जब तक कि वह खुद यह तय नहीं कर लेते कि वहकप्तानी छोड़ना चाहते हैं या वे कप्तान बने रहना चाहते हैं। यह पूरी तरह से उनकी कॉल होगी”।

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अपकमिंग टी20ई सीरीज के लिए इहसानुल्लाह, ज़मान खान और सैम अयूब सहित कई युवाओं को नामित किया है। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों को मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2023 में उनके दमदार प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्ट किया गया है।

सेठी ने कहा, “मैं बाबर का बहुत सम्मान करता हूं। वह हमारे टॉप स्टार हैं। मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ युवाओं को आजमाने के हमारे फैसले का समर्थन किया।” बाबर पेशावर जाल्मी की अगुवाई वाली पीएसएल फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *