इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 17 मार्च से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 17 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के नियमित कप्तान कप्तानी नहीं करेंगे। पहले वनडे में भारत की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे तो वही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

जानकारी के अनुसार पहले वनडे में भारत की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे इसका कारण यह है की रोहित शर्मा ने नीजी कारणों से पहले मैच से छुट्टी ली है। ऐसे में पहले वनडे में भारतीय टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगें।

वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान भी बदल दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस मां के निधन के कारण घर लौट गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *