इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत आज से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की यह सीरीज खेली जानी है और इससे पहले दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा चुकी है जिसे भारत ने जीत लिया है। आज का मैच दिन में 1.30 बजे शुरू होगा।

यह वनडे सीरीज दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। इधर आज के मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। आज के मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे है। इसके बाद के दो मैचों में रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे।

वैसे बात करले तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में साल के आखिरी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर उतरेगी। इस मैदान पर दोनों टीमें तीन साल बाद आमने-सामने होंगी। बता दें आज का मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *