इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में केएल राहुल ने 75 रन की पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। इस पारी और टीम के जीतने के बाद के एल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर की है।

अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पति केएल राहुल का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें क्रिकेट फील्ड में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ऐसा इंसान जिसने पूरी दमदारी के साथ वापसी की, जिसे मैं जानती हूं। इसके साथ ही अथिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपकों बता दें की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेली और आखिर तक टिके रहे। इसके बाद भारत की टीम 5 विकेट से मैच जीतने में सफल हुई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *