मुंबई : यूपी वॉरियर्स ने सोफी एकलेस्टन (15/3) की अगुवाई में गेंदबाज़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शनिवार को टूर्नामेंट की सबसे दमदार टीम मुंबई इंडियन्स को मात्र 127 रन पर ऑलआउट कर दिया।

एकलेस्टन ने स्पिनरों के लिये मददगार पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिये। राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि अंजली सरवानी ने दो ओवर में 10 रन देकर एक विकेट चटकाया। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 35 रन बने लेकिन वह भी दो विकेट चटकाने में सफल रहीं। मुंबई के लिये इसी वॉन्ग ने 19 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के के साथ सर्वाधिक 32 रन बनाये, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद पर तीन चौकों सहित 25 रन का योगदान दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *