वाराणसी, 26 मार्च। अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रिय केन्द्रीय संचालन समिति (रजि०), नई दिल्ली का दो दिवसीय कार्यक्रम रामकटोरा स्थित कसेरा धर्मशाला चिन्तामणी बाग में सम्पन्न हुआ, जिसमें अन्य कई राज्यों से स्वजातीय बन्धुओं ने सहभागिता किया। गणेश वन्दना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह की शुरूआत की गयी। सभी आगंतुकों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, संरक्षकों सहित मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
चुनाव अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव घोषणा किया गया,
जो 27 मार्च, 2022 को सम्पन्न होगा। 2 राष्ट्रीय महासचिव श्री विजय वर्मा द्वारा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गयी। विगत वर्षों की आय-व्यय का आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्षों ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया एवं विगत वर्षों में किये गये सामाजिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं अपने-अपने सम्बोधन में आगामी वर्षों में किये जानेवाले कार्यों पर प्रकाश डाला। 4
चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन की घेषणा की गयी। सभा के अन्त में स्वजातीय बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।
सभा में मुख्यतः राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भईयालाल ताम्रकार, राष्ट्रीय महासचिव विजय वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा, संरक्षक राय बहादुर प्रसाद, के. के. वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह कसेरा, केदारनाथ (झल्लू), सत्य नारायण प्रसाद, विनोद कुमार कसेरा, संजय कुमार कसेरा, अनिल कुमार कसेरा, संतोष कसेरा, लव कुमार, कल्लू 1. प्रसाद जी, किशन कसेरा, अरुण कसेरा, जितेन्द्र सिंह कसेरा, गुंजन सिंह कसेरा, पवन कुमार कसेरा, मुकेश कुमार कसेरा, राजेश सिंह कसेरा, गणेश कसेरा, बुद्ध लाल जी, पप्पू कसेरा, शिव कसेरा एवं
महादेव प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद क्षत्रिय, गनेश प्रसाद, छेदीलाल सहित कसेरा समाज, वाराणसी के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन राष्ट्रीय सचिव अशोक कसेरा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सभापति रामनरायण कसेरा ने किया।
