प्रकाशनार्थ

वाराणसी। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन राजेश मद्धेशिया तथा के आर के कोर सदस्य प्रदीप इसरानी (सेंचुरियन) द्वारा गत वर्ष 23 मार्च 2021 को संवेदना अभियान के अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एन्ड एक्टिविस्ट्स के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान व रक्तदान के लिए वर्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन के द्वारा इंटरनेशनल लाईफ़ सेवर अवार्ड के लिए आगामी 26 मार्च 2022 को लखनऊ के सम्मान समारोह में सम्मानित ।

23 मार्च 2021 को सम्पूर्ण भारतवर्ष में संस्था के द्वारा सहयोगियों की मदद से संवेदना अभियान के अंतर्गत कुल 1476 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1,27,675 रक्तदानियों के रजिस्ट्रेशन हुए और 97,744 रक्तदानियों ने रक्तदान करते हुए एक साथ सर्वाधिक रक्तदान का वर्ड रिकॉर्ड बनाया।

     रोटरी डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन रोटेरियन राजेश गुप्ता  ने बताया कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों का है जिनके सहयोग से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को रिकॉर्ड बनाकर हासिल किया जा सका है। उन्होंने सभी रक्तदानियों व सहयोगियों का हृदय से आभार व अभिनंदन किया। साथ ही साथ समस्त संस्थाओं व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ़ का भी वंदन व आभार प्रकट किया जिनके सहयोग से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

इस प्रतिष्ठित अवार्ड को मिलने पर हर्ष व खुशी जताते हुए पूर्व मण्डलाध्य के के श्रीवास्तव, संरक्षक श्री केशव जालान (भाई जी) चीफ वार्डन – नागरिक सुरक्षा सहित समाज के अन्य महानुभावों ने बधाई दी है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *