इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है और उसके साथ ही शुरू होन जा रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, जिसका लोगों को बड़े समय से इंतजार था। ऐसे में आज हम वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में बताने जा रह है जिनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में आज भी कई रिकॉर्ड दर्ज है।

आपकों बता दें की उन्हीं के नाम इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 मे सबसे तेज शतक लगाया था। जानकारी के अनुसार उन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए 30 गेंदों पर शतक लगा दिया था।

यह मैच पीडब्ल्यूआई के खिलाफ खेला गया था। गए इस मैच में क्रिस गेल ने 175 रन की पारी खेल थी, जो आईपीएल की सबसे बड़ी पारी भी है। उन्होंने इस मैच में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *