इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के शुरू होने में मात्र तीन दिन का समय और रह गया है और उसके साथ ही लोगों का अब जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है और भी सब्र कम होता जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट के दीवानों के लिए अब महाकुंभ कीद शुरूवात होने वाली है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर ये है की कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हालांकि ये पहले से पता था की वो चोटिल है लेकिन यह तय नहीं था की वो खेल पाएंगे या नहीं लेकिन अब तय हो गया है की वो आईपीएल से बाहर हो गए है। साथ ही आपकों बता दें की वो टीम के कप्तान भी हैं।

ऐसे में उनके बाहर होने के साथ ही अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी गैरमौजूदगी में नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर जगह स्टार बल्लेबाज नितीश राणा को कप्तान बनाने का फैसला लिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *