इंटरेनट डेस्क। लखनऊ और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुआ विवाद अभी सुर्खियों में बना हुआ है। इस विवाद के कारण दोनों ही दिग्गजों पर बीसीसीआई ने मैच फीस का शत प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

खबरों के अनुसार, अब विराट कोहली और गौतम गंभीर बीच हुई बहस के दौरान क्या बातचीत हुई इसक खुलासा हो गया है। एक सूत्र से विवाद के समय पर मैदान पर मौजूद एक चश्मदीद से इस बात की जानकारी मिली है। सूत्र ने बताया कि जब विराट कोहली ने लखनऊ के मेयर्स पर कमेंट किया, मेंटर गौतम गंभीर ने बात आगे ना बढ़े इसलिए मेयर्स को अपनी तरफ खींच लिया।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का यह रवैया विराट कोहली को पसंद नहीं आया। इसके बाद गंभीर ने विराट से कहा- क्या बोल रहा है बोल? जवाब में आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने कहा कि मैंने आपको कुछ नहीं कहा है। आप क्यों बीच में घुस रहे हो।

इस पर भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि तूने मेरे खिलाड़ी को बोला है यानी मेरी फैमिली को गाली दी है। इस पर विराट कोहली ने बोल दिया कि आप अपनी फैमिली को संभालकर रखिए।

PC: aajtak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *