खेल डेस्क। आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम को ये झटका कप्तान केएल राहुल के इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण से बाहर होने के कारण लगा है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान केएल राहुल चोटिल गए थे।

खबरों के अनुसार, इस चोट के कारण ही वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अब उनका अगले महीने की सात तारीख से लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

भारत का ये स्टार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री पर रोकने के दौरान चोटिल हा गया था। केएल राहुल को इस दौरान दाहिनी जांघ में चोट लगी थी। केएल राहुल अब स्कैन के लिए मुंबई जाएंगे। वहीं तेज गेंदबाज जयदेव उनाकदट भी कंधे की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वह भी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *