गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मैच की झलक देखने को मिली। मैच हाई स्कोरिंग रहा, जिसमें लखनऊ की टीम ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ की टीम की इस सीजन में यह पहली जीत थी। मैच में लखनऊ की टीम को अंत में 12 गेंदों पर 34 रन चाहिए थे और उसके 6 विकेट शेष थे। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने 19वां ओवर तेज गेंदबाज शिवम दुबे को दिया। ओवर की पहली ही गेंद पर क्रीज पर मौजूद आयुष बडोनी ने स्वीप शॉट खेला और डीप स्क्वेयर लेग पर लंबा छक्का लगाया.

वही गेंद स्टैंड में जाकर सीधे एक महिला प्रशंसक के सिर में जा लगी. कैमरे में देखा गया कि गेंद लगने के बाद महिला प्रशंसक सिर पकड़े नजर आ रही थी। कमेंटेटर भी उस वक्त बोल रहे थे कि उम्मीद है कि महिला को ज्यादा चोट नहीं आई होगी। सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

This six from bidoni injured a lady in crowd #CSKvLSG pic.twitter.com/ppzRTvm3Lf

— timeSquare (@time__square) March 31, 2022

दरअसल, मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। मैच में रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंदों में 50 और शिवम दुबे ने 30 गेंदों में 49 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने 4 विकेट खोकर 211 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए क्विंटन डीकॉक ने 45 गेंदों में 61 और एविन लुईस ने 23 गेंदों में 55 रन बनाए। बडोनी ने 9 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। वहीं अंत में एविन लुईस और आयुष बडोनी ने मिलकर 13 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच जीत लिया.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *