नई दिल्ली | एफआईएच हॉकी पुरूष प्रो लीग में भारत और जर्मनी के बीच ‘डबल हेडर (दो मैच) मुकाबले शनिवार को पुन:निर्धारित कर 14 और 15 अप्रैल को तय किये गये। पिछले महीने जर्मनी के दल में कोविड-19 मामले सामने आने के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया था। यह घोषणा हॉकी इंडिया को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से मिली पुष्टि के एक दिन बाद की गयी।

भारतीय पुरूष टीम और जर्मनी को पहले 12 और 13 मार्च को एक दूसरे से खेलना था लेकिन जर्मनी टीम के कई सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया। ये मैच भुवनेश्वर के कलिग हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे। पिछली बार दोनों टीमें तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक मैच के दौरान एक दूसरे के आमने सामने हुई थीं

जिसमें भारत ने रोमांचक मैच में 5-4 से जीत हासिल कर 41 साल के बाद ऐतिहासिक पोडियम स्थान हासिल किया था। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोम्बाम ने कहा, ”इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय हॉकी प्रशंसकों में दोनों टीमों को खेलते देखने के लिये काफी उत्साह है क्योंकि दोनों टीमें तोक्यो ओलंपिक खेल 2०2० के कांस्य पदक में एक दूसरे के सामने थीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *