नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने जनवरी से मार्च के महीने में पैरा खेलों सहित 21 खेलों के लिये 2,509 खेलो इंडिया खिलाड़ियों के लिये ‘आउट ऑफ पॉकेट भत्ते के तौर पर कुल 7.22 करोड़ रूपये जारी किये हैं। साइ की विज्ञप्ति के अनुसार, ”मान्यता प्राप्त अकादमियों में ट्रेनिग कर रहे और रह रहे प्रत्येक एथलीट को वार्षिक खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना के अनुसार 6.28 लाख रूपये की वित्तीय सहायता आवंटित की गयी। इसमें 1.20 लाख रूपये का ‘आउट ऑफ पॉकेट (अपनी जेब से) भत्ता भी शामिल है।

यह भत्ता (सालाना 1.20 लाख रूपये) सीधे एथलीट के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया जबकि बाकी की राशि खिलाड़ी की खेलो इंडिया अकादमी में ट्रेनिग, खाने, रहने और शिक्षा पर खर्च की गयी। साथ ही इसमें खिलाड़ियों के घर जाने की यात्रा करने का, खान-पान का और अन्य खर्चे भी शामिल हैं। यह खर्चा खेलो इंडिया प्रतिभा विकास योजना के अनुसार किया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *