लंदन। टोटेनहैम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूकासल को 5-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्सनल को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया। टोटेनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में खेले गये मैच में टोटेनहैम के लिये बेन डेविस, मैट डोहर्टी, सोन ह्युंग-मिन, इमर्सन रॉयल और स्थानापन्न स्टीवन बर्गविजन ने गोल किये।

न्यूकासल ने फैबियन सचार के 39वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी थी लेकिन इसके बाद टोटेनहैम की टीम हावी हो गयी। इस जीत से टोटेनहैम के भी आर्सनल के समान 54 अंक हो गये हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आर्सनल ने हालांकि उससे दो मैच कम खेले हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *