वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने व्हाइट हाउस में डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन की, यूक्रेन का समर्थन करने सहित उनके संयुक्त प्रयासों पर बातचीत के लिए मेजबानी करेंगे।व्हाइट हाउस ने मंगलवार को फ्रेडरिकसन की पांच जून की यात्रा की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि बाइडन ने यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान मुहैया करा दिया है और इसके लिए उसके पायलटों को प्रशिक्षित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास का वह समर्थन कर रहे हैं।रूस की ओर से छेड़े गए युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लंबे समय से एफ-16 लड़ाकू विमानों की मांग कर रहे थे।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य डेनमार्क ने 1970 के दशक से दर्जनों अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदे हैं और संकेत दिया है कि वह यूक्रेन को सहायता प्रदान कर सकता है।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के. ज्यां-पियरे ने एक बयान में कहा, “दोनों नेता अटलांटिक पार सुरक्षा को पुख्ता बनाने और आर्थिक समृद्धि को मजबूत करने के लिए नाटो सहयोगियों और करीबी भागीदारों के रूप में हमारे प्रयासों की समीक्षा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “वे रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर यूक्रेन के लिए हमारे अटूट समर्थन पर चर्चा करेंगे।”

Pc:Navbharat Times

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *