मॉस्को। रूस की एक अदालत ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार इवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी मंगलवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दी। गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं।

इवान गेर्शकोविच (31) एक अमेरिकी नागरिक हैं, उन्हें 30 अगस्त तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। उन्हें रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था। वहीं गेर्शकोविच, उनके नियोक्ता और अमेरिकी सरकार ने उनके जासूस होने के आरोपों से इनकार किया है।

रूसी अदालत की मंगलवार की सुनवाई के बारे में पहले से घोषणा नहीं की गई थी और पूरे मामले को गोपनीय रखा गया है। रूसी अधिकारियों ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि उनके पास गेर्शकोविच के खिलाफ जासूसी के आरोपों को साबित करने के लिए क्या सबूत हैं।

मीडिया को विभिन्न विधिक कार्यवाहियों से दूर रखा गया है।अमेरिकी सरकार ने कहा है कि गेर्शकोविच को गलत तरीके से हिरासत में रखा गया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। वह मॉस्को की लेफोर्टोवो जेल में बंद हैं।

Pc:Westernslopenow.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *