सिडनी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों से और आगे जाने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने की अपनी क्षमता का तेजी से प्रदर्शन कर रहे हैं।

जयशंकर ने वोंग के साथ अपनी बैठक को ;शानदार करार दिया।उन्होंने ट्वीट किया, “आज दोपहर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक शानदार बैठक की। प्रधानमंत्रियों के शिखर सम्मेलन के बाद की कार्रवाई शुरू हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों से और आगे जाने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने की अपनी क्षमता का तेजी से प्रदर्शन कर रहे हैं।”

वहीं, वोंग ने ट्वीट किया, “एंथनी अल्बनीज के साथ नरेन्द्र मोदी और एस जयशंकर से मिलना सम्मान की बात है। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, हमारा रिश्ता तीन ;डी डेमोक्रेसी (लोकतंत्र), डायस्पोरा (प्रवासी समुदाय) और दोस्ती पर आधारित है। हम द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझेदारी में लगातार निवेश कर रहे हैं।”

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में मोदी ने अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की घटनाओं और खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया।

Pc:Navbharat Times

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *