इंटरनेट डेस्क। आईपीएल खत्म होने के साथ ही कई खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में जुट गए है। टीम के बहुत से खिलाड़ी पहले ही लंदन पहुंच चुके है और बाकी के खिलाड़ी आज पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का कहना है कि भारतीय सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया में अपने एक खतरनाक खिलाड़ी को नहीं चुनकर सबसे बड़ी गलती की है। इस खिलाड़ी की कमी इंग्लैंड के ओवल के मैदान पर 7 से 11 जून तक खेले जाने वाले महामुकाबले में टीम को भारी पड़ेगी।

उन्होंने कहा है कि ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक साबित हो सकता था। रिकी पोंटिंग का कहना है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए हार्दिक पांड्या को शामिल करना चाहिए था।

pc- punjab kesari, news18,forbesindia.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *