इंटरेनट डेस्क। आईपीएल 2023 के फाइलन में चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिखाया था, उन्होंने अपने बल्ले के दम पर दो गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को खिताब जीता दिया। इस जीत के बाद जडेजा इतने खुश हुए की उन्होंने एक युवा क्रिकेटर को एक बड़ा गिफ्ट दे दिया। जो उस क्रिकेटर के लिए बड़ा बेशकीमती है।

जी हां आपको बता दें की आईपीएल 2023 के फाइनल में आखिरी 2 गेंदों में 10 रन ठोक गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीनने वाले जडेजा ने जिस बल्ले से ये रन जड़े, उस बल्ले को एक युवा क्रिकेटर को गिफ्ट कर दिया है। सीएसके से जुड़े छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर अजय मंडल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये बात शेयर की है।

मंडल ने स्टोरी पर लिखा सर रवींद्र जडेजा ने फाइनल में इस बैट से 2 गेंदों में 10 रन जड़े थे। मैच के बाद उन्होंने ब्लेसिंग्स के तौर पर मुझे ये बल्ला दे दिया। मैं चेन्नई सुपर किंग्स को जड्डू भाई के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

pc- zee news, abp news,chennaisuperkings.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *