इंटरनेट डेस्क। दुनिया के जाने माने माइक्रोसॉप्ट के को- फाउंडर बिल गेट्स इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। आपको बता दें की इन दोनों की मुलाकात की पुष्टि चीन के सरकारी मीडिया ने की है। इस मुलाकात के वैसे कई मायने निकाले जा रहे है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिल गेट्स से मुलाकात के दौरान कहा कि आप इस साल बीजिंग में मिले पहले अमेरिकी मित्र हैं। उन्होंने कहा की हमने हमेशा से अमेरिकी लोगों को सम्मान दिया है। वहीं बातचीत के दौरान जिनपिंग ने कहा धीरे-धीरे दुनिया कोविड के प्रभाव से उभर रही है, ऐसे में लोगों को घूमना चाहिए, अधिक संवाद करना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिल गेट्स से कहा कि मैं आपको देखकर बहुत खुश हूं। इसके साथ ही शी के साथ अपनी बैठक में, गेट्स ने मौजूदा स्थिति और चीन के साथ सहयोग के भविष्य पर अपने विचार पेश किए। गेट्स ने भी चीन के राष्ट्रपति की तारीफ की। वहीं बिल गेट्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपनी चीन यात्रा की जानकारी दी है।

pc-nytimes.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *