इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून से अमेरिका के दौरे पर जा रहे है। इस दौरे के दौरान वो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे और दोनों के बीच दोनों देशों के संबंधों को लेकर चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण पर ही पीएम मोदी अमेरिका का दौरा कर रहे है।

अमेरिका के बाद पीएम मोदी वहीं से मिस्र के दौरे पर भी जाएंगे पीएम 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रहेंगे। आपको बता दें की पीएम मोदी पहली बार मिस्र का दौरा करेंगे। यहां पीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी 21 जून को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 22 जून को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत होगा और इसके बाद पीएम मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री 23 जून को कम्यूनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, मोदी के सम्मान में लंच की मेजबानी करेंगे। इसके बाद मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे। मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं।

pc-orderofindia.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *