मैड्रिड:रेयो वालेकानो का स्पेनिश फुटबॉल लीग में जीत का इंतजार सोमवार को भी खत्म नहीं हुआ जब उसने ला लीगा में वेलेंसिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 1-1 से ड्रॉ खेला। वालेकानो की टीम ला लीगा में अपने पिछले 12 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है।

सोमवार को हुए मैच में वालेकानो को 57वें मिनट में कार्लोस सोलेर ने बढ़त दिलाई लेकिन मेजबान टीम ने वालेकास स्टेडियम में 83वें मिनट में सर्जी गुआर्डियोला के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। दिसंबर में अंतिम स्थान पर चल रहे अलावेस को घरेलू सरजमीं पर हराने के बाद से वालेकानो की टीम लीग में कोई मैच नहीं जीत सकी है।वेलेंसिया पिछले छह मैच से अजेय है और इस दौरान उसने तीन मुकाबले जीते। टीम नौवें स्थान पर चल रही है। वालेकानो 13वें स्थान पर है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *