वाशिगटन | अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर हुए हमले में संदिग्ध आरोपी माने जाने वाले फ्रैंक रॉबर्ट जेम्स का पहले भी कई बार गिरफ्तार होने का लंबा इतिहास रहा है। न्यूयॉर्क के ईस्टनã डिस्टि्रक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी है। न्यूयार्क सबवे स्टेशन पर मंगलवार को गोलीबारी और धमाके की इस घटना में कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। श्री पीस ने एक समाचार ब्रीफिग में कहा,”न्यूयॉर्क में सन् 1990 से लेकर 1998 तक उसकी नौ बार गिरफ्तारी हो चुकी है।

इनमें से चार बार उसे चोरी किए हथियारों को अपने कब्जे में रखने के लिए, दो बार आपराधिक यौन कृत्य के लिए और सेवाओं के चोरी के लिए भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है।” अटॉर्नी ने कहा, 62 वर्षीय जेम्स को कानून व पुलिस विभाग के लोग अच्छे से जानते हैं। उसे पहले विस्कॉन्सिन, ओहियो और पेन्सिलवेनिया में पकड़ा जा चुका है। साल 1991, 1992 और 2007 में न्यू जर्सी में उसकी तीन बार गिरफ्तार हो चुकी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *