इंटरनेट डेस्क। भारत को दो वर्ल्ड कप जीता चुके और चेन्न्ई सुपर किंग्स को आईपीएल का पांच बार खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो गए। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं।

आपको बता दें की हाल ही 2023 के आईपीएल सीजन में उन्होंने चेन्नई को खिताब जिताया है। इतना ही नहीं भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी का जलवा हर फिल्ड में है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो धोनी तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के साथ साथ वनडे विश्पकप भी जिताया है जो बड़े बड़े खिलाड़ियों का सपना था, इस सपने को महेंद्र सिंह धोनी ने पूरा किया था।

pc- navbharat,crictoday.com,inextlive.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *