इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को पूरे 500 दिन हो गए है और इन 500 दिनों में दोनों देशों ने अपना बहुत कुछ खोया है। लेेकिन दोनों ही देश अब भी मानने को तैयार नहीं है। इस युद्ध के कारण दोनों देशों को जान और माल दोनों ही तरह के नुकसान को भोगना पड़ा है। लेकिन अब भी यु़द्ध जारी है।

वहीं युद्ध के 500वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की तुर्किये से 5 पूर्व यूक्रेनी कमांडरों को देश वापस लेकर लौटे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये कमांडर पिछले साल मारियुपोल के एजोवस्तल स्टील प्लांट में तैनात थे।

वहीं रूस ने इन कमांडरों के वापस लौटने का विरोध किया है। रूस ने इसे प्रिजनर स्वैप एग्रीमेंट का उल्लंघन बताया। खबरों के अनुसार पिछले साल सितंबर में तुर्किये ने रूस-यूक्रेन के बीच कैदियों के एक्सचेंज के लिए डील कराई थी। इसके बदले तुर्किये ने जंग खत्म होने तक यूक्रेन के सैनिकों को अंकारा में रखने का वादा किया था।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *