इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के यु़द्ध में रूस के लिए प्राईवेट आर्मी बनकर लड़ रही वैगनर आर्मी के चीफ ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ ही बगावत कर दी थी। इसके बाद दोनों में कुछ सुलह हुई और अब दोनों के बीच में एक बार फिर से एक बड़ी मीटिंग की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और उनके कमांडर्स के साथ बैठक की है।

यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली। इस बात की पुष्टि खुद पुतिन के प्रवक्ता ने की है। खबरों की माने तो पुतिन और कभी उनके सहयोगी रहे प्रिगोझिन के बीच वैगनर द्वारा सेना के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ किए गए सशस्त्र विद्रोह पर चर्चा हुई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वैगनर आर्मी द्वारा की गई बगावत के 5 दिन बाद ही ये बैठक हुई, लेकिन खुलासा अब हुआ है। खबरों की माने तो बैठक में पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान वैगनर के एक्शन का आकलन किया था। साथ ही 24 जून को हुई बगावत के बारे में जानकारी ली थी।

pc- navjivan

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *