वाराणसी. धार्मिक उन्माद फैलाने के एक मामले में आरोपित जावेद हवीब की मुश्किलें अब बढ़ सकती है । क्योंकि वाराणसी के एसीजेएम अदालत ने जावेद हवीब के खिलाफ सम्मन जारी कर आगामी सात मई तक हाजिर होने का फरमान जारी किया है । मुकदमे को देख रहे एडवोकेट अरुण जयसवाल ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा जारी सम्मन न्याय प्राप्ति के क्रम में मील का पत्थर साबित होगा । वहीं मुकदमे के वादी प्रमुख समाजसेवी कृपा शंकर यादव ने भी जिला न्यायालय के कदम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है।यहाँ की एकता और अखण्डता को खण्डित करने की परम्पराओ को बढ़ावा देने वाली शक्तियों का समूल विनाश करने के क्रम में जारी सम्मन एक बेहतर कदम है ।
बताते चलें कि जावेद हवीब द्वारा दो सितम्बर वर्ष 2017 में अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राम में हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ विज्ञापन छपवाया गया था. यह मामला तूल पकड़ने के क्रम में वाराणसी के रामनगर थाने में समाजसेवी कृपा शंकर यादव द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *