इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज समाप्त हो जाने के बाद आज से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन रात आठ बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट को आराम दिया गया है और टी20 की कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है।

वहीं बात कर ले टीम के अन्य खिलाड़ियों की तो आज दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते है। डोमिनिका में 171 रन के साथ अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, यशस्वी जयसवाल संभावित रूप से टी20 में भी डेब्यू कर सकते हैं।

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के टॉप बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अपना डेब्यू मैच आज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल सकते है। अगर वर्मा को मौका मिलता है तो वो अब पंड्या के साथ मिलकर भारत के मिडिल आर्डर को संभालेंगे।

PC- NAVBHARAT,JAGRAN,thecricketlounge-com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *