इंटरनेट डेस्क। टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय टीम आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा और यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा।

वहीं टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज में वेस्टइंडीज को 1-0 से हराया है और उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त देकर वनडे सीरीज पर भी कब्जा किया है। वहीं अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी।

वहीं सीरीज में टीम के सभी सीनियर प्लयेर को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे है वहीं 15 सदस्यीय टीम में 4 प्लेयर ऐसे हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार खेलने के लिए उतरेंगे।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *